रायपुर । छत्तीसगढ़ BJP ने विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी और प्रकोष्ठ में पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की नई टीम में 117 में से 108 पद पुरुषों को दिए गए हैं, जबकि महिलाओं को सिर्फ 9 पद मिले हैं।
नई टीम में युवाओं, अनुभवी नेताओं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है, लेकिन महिला प्रतिनिधत्व नाम मात्र का है। 36 विधानसभा में से केवल एक विधानसभा में महिला नेत्री को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह से प्रकोष्ठों में 2 और जिलों में 6 महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
वहीं निगम मंडल में अध्यक्ष की कमान संभाल रहे भूपेंद्र सवन्नी, केदारनाथ गुप्ता और संजय श्रीवास्तव का संगठन में कद बढ़ाया गया है। पार्टी ने भूपेंद्र को जांजगीर–चांपा विधानसभा, केदारनाथ गुप्ता भानुप्रतापपुर और संजय श्रीवास्तव डोंगरगांव विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
बताया जा रहा है कि BJP के प्रदेश महासचिव पवन साय ने विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी और प्रकोष्ठ पदाधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि अब पूरा फोकस बूथ मजबूत करने और जमीनी स्तर पर माइक्रो-मैनेजमेंट पर रहेगा। सभी नेताओं को जमीनी स्तर पर काम करना अनिवार्य है।
विधानसभावार इन नेताओं को मिली ज़िम्मेदारी


जिला संगठन प्रभारी/ सह प्रभारी


प्रकोष्ठों के संयोजक/ सह संयोजक


