बीजापुर। बीजापुर के गंगालूर इलाके में चल रहे मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी पाई है. इसके साथ दो जवान शहीद और एक जवान घायल हुआ है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो घंटे से मुठभेड़ जारी है. इस दौरान अब तक 6 माओवादी मारे गए हैं, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं. वहीं मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए हैं, वहीं एक घायल हुआ है. मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है. अभी भी मुठभेड़ जारी है.
