कोरबा: शहर में मंगलवार रात सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां प्रमुख कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में एक स्थानीय युवक और बिलासपुर का एक युवक शामिल है। घटना अशरफ मेमन के फार्म हाउस की बताई जा रही है, जहां सभी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले।
परिजन और स्थानीय लोगों ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। उनसे लगातार कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच से घटना की वास्तविक वजह का खुलासा होगा। वहीं मामले ने शहरभर में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।
Share the post "KORBA BREAKING: कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत तीन की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका"
Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.