Skip to content

  • Bilaspur
  • Korba
  • Raigarh
  • Janjgir Champa
  • Chhattisgarh
  • Desh Videsh
  • Sports
Watch Online
  • Home
  • Sports
  • टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, गिल-जितेश बाहर; ईशान और रिंकू की वापसी
  • Sports

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, गिल-जितेश बाहर; ईशान और रिंकू की वापसी

The Nispaksh News December 20, 2025

मुंबई। गत चैंपियन भारत सूर्यकुमार यादव की अगुआई में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करने उतरेगा। अजीत अगरकर की अगुआई वाली सीनियर राष्ट्रीय पुरुष चयन समिति ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्यालय में चयन समिति की बैठक में टीम का चयन किया गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में होने वाली टी20 सीरीज में भी यही टीम खेलेगी।

खिताब बचाने उतरेगा भारत
भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारत इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा। यह इस टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा। अब तक कोई भी टीम इस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव नहीं कर सकी है, ऐसे में टीम इंडिया के पास घरेलू जमीन पर यह तिलिस्म तोड़ने का सुनहरा अवसर होगा। 

गिल का नाम शामिल नहीं, ईशान की वापसी
भारत ने टी20 विश्व कप के लिए जो टीम चुनी है उसमें शुभमन गिल का नाम शामिल नहीं है। गिल अभी तक टीम के उपकप्तान थे, लेकिन अब ये जिम्मेदारी एक बार फिर अक्षर पटेल को सौंपी गई है। गिल टी20 में अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे थे। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है। ईशान भारत के लिए आखिरी बार 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे। यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भी था। ईशान इसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुने गए थे, लेकिन वहां उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। दौरे के बीच में ईशान वापस आ गए थे। घरेलू क्रिकेट की जगह आईपीएल को तरजीह देने के विवाद के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन अब दो साल बाद उनकी टीम में वापसी हुई है। दूसरी ओर, रिंकू एशिया कप का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मौका नहीं मिला था।

अक्षर होंगे उपकप्तान
शुभमन गिल की जगह अक्षर पटेल को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है।अक्षर इससे पहले भी टी20 में उपकप्तान की भूमिका निभा चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि ईशान किशन की टीम में वापसी हो गई है। ईशान किशन ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में 101 रन की पारी खेली थी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका बल्ला जमकर चला था। हालांकि, ईशान के शामिल होने से जितेश शर्मा टीम में जगह नहीं बना पाए हैं और उन्हें बाहर होना पड़ा है। 

संजू होंगे विकेटकीपर
टीम का एलान करते वक्त अजीत अगरकर ने बताया कि संजू सैमसन विकेटकीपर होंगे। गिल के बाहर होने से अब ये तय हो गया है कि अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने उतरेंगे। सैमसन और अभिषेक की सलामी जोड़ी काफी सफल रही है और ऐसा ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 में भी देखने मिला था। 

कोई स्टैंडबाई खिलाड़ी नहीं
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात की पुष्टि की है कि टी20 विश्व कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कोई स्टैंडबाई खिलाड़ी नहीं होगा। स्टैंडबाई खिलाड़ी नहीं रखने का कारण स्पष्ट है कि टूर्नामेंट भारत में ही हो रहा है। इससे पहले, 2024 के लिए टी20 टीम घोषित करते वक्त भारत ने ट्रेविलिंग रिजर्व रखे थे। 

Share the post "टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, गिल-जितेश बाहर; ईशान और रिंकू की वापसी"

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp

Post navigation

Previous कोरबा: तलवार से केक काट रहे थे नाबालिग, हेलीपैड पर मनाया जा रहा था जन्मदिन का जश्न, पुलिस ने पकड़ा
Next कोरबा: कार-टैंकर भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल; सूरजपुर से इलाज के लिए आया था परिवार

Related Stories

टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को घोषित होगी भारतीय टीम, मुंबई में होगी चयन समिति की बैठक
  • Sports

टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को घोषित होगी भारतीय टीम, मुंबई में होगी चयन समिति की बैठक

December 19, 2025
भारत-द.अफ्रीका के बीच पांचवें टी20 में कोहरा डालेगा खलल? अहमदाबाद में कैसा है मौसम का हाल
  • Sports

भारत-द.अफ्रीका के बीच पांचवें टी20 में कोहरा डालेगा खलल? अहमदाबाद में कैसा है मौसम का हाल

December 19, 2025
IND vs SA Playing-11: वनडे सीरीज का फैसला आज, भारत की नजर RO-KO पर, यशस्वी समेत युवाओं के सामने बड़ा इम्तिहान
  • Sports

IND vs SA Playing-11: वनडे सीरीज का फैसला आज, भारत की नजर RO-KO पर, यशस्वी समेत युवाओं के सामने बड़ा इम्तिहान

December 6, 2025

Recent Posts

  • कोरबा: मंदाकिनी के हाथों तुलसी TVS में NTORQ 150 का भव्य आगाज़, उमड़ा जनसैलाब
  • CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • ‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on KORBA BREAKING: कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत तीन की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

You may have missed

कोरबा: मंदाकिनी के हाथों तुलसी TVS में NTORQ 150 का भव्य आगाज़, उमड़ा जनसैलाब
  • Korba

कोरबा: मंदाकिनी के हाथों तुलसी TVS में NTORQ 150 का भव्य आगाज़, उमड़ा जनसैलाब

April 20, 2026
CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • Blog
  • Chhattisgarh
  • Korba

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत

March 28, 2026
‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • Chhattisgarh

‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 

March 28, 2026
कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • Chhattisgarh
  • Korba

कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!

March 28, 2026
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.