
कोरबा। आमजन को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न सोलर योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सूरियोनिक्स पाठशाला प्राइवेट लिमिटेड एवं एस.एस. एंटरप्राइजेज के संयुक्त तत्वावधान में 7 से 9 जून तक तीन दिवसीय सोलर मेला 2026 का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह मेला अग्रसेन भवन, दर्री रोड, कोरबा में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मेले में आगंतुकों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सोलर रूफटॉप सिस्टम, सरकारी सब्सिडी एवं सौर ऊर्जा से होने वाली बचत संबंधी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न प्रकार के सोलर उपकरणों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिससे उपभोक्ता अपनी आवश्यकतानुसार उत्पादों की जानकारी प्राप्त कर सकें।
आयोजकों के मुताबिक मेले में विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श, सोलर सिस्टम का मूल्यांकन, कोटेशन एवं ऑन-द-स्पॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक उपहारों की भी व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा महिलाओं एवं युवाओं के लिए सौर ऊर्जा क्षेत्र में स्वरोजगार एवं व्यवसायिक अवसरों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को बढ़ते बिजली बिलों से राहत दिलाने के विकल्पों से अवगत कराना है।
आयोजकों ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर सौर ऊर्जा संबंधी नवीनतम तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
संपर्क: 6263580537, 9171715452-57
