Skip to content

  • Bilaspur
  • Korba
  • Raigarh
  • Janjgir Champa
  • Chhattisgarh
  • Desh Videsh
  • Sports
Watch Online
  • Home
  • Korba
  • बालको ने किया मंगल भवन का नवीनीकरण
  • Korba

बालको ने किया मंगल भवन का नवीनीकरण

thenispaksh December 16, 2025

बालकोनगर, 16 दिसंबर 2025। बालको टाउनशिप में स्थित मंगल भवन के नवीनीकरण परियोजना का उद्घाटन बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर बालको के अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको सदैव अपने समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और मंगल भवन का नवीनीकरण इसी सोच का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

यह भवन अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन के रूप में विकसित हो गया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएँ और सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान प्रदान करना है। मंगल भवन के नवीनीकरण के पश्चात इसके स्वरूप में उल्लेखनीय बदलाव हुआ है। भवन के आंतरिक और बाहरी हिस्सों को आकर्षक बनाने के साथ ही स्वच्छता और रोशनी पर विशेष ध्यान दिया गया है। अब यह भवन न केवल देखने में सुंदर है, बल्कि उपयोग के लिहाज़ से भी अत्यंत सुविधाजनक बन गया है।

मंगल भवन में अब स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जिम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे युवा, बुजुर्ग और महिलाएँ सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें। इसके साथ ही खेलकूद के लिए कैरम और टेबल टेनिस जैसी इनडोर गेम्स की व्यवस्था की गई है, जो सभी के लिए मनोरंजन और आपसी मेलजोल का अच्छा माध्यम है।

यह भवन शादी-विवाह, पारिवारिक समारोह, सामाजिक कार्यक्रमों एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए भी उपलब्ध रहेगा। इसके लिए पानी, वॉशरूम, बिजली जैसी सभी मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं, ताकि आयोजनों के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन अब एक भरोसेमंद और सुलभ आयोजन स्थल बन गया है।

Share the post "बालको ने किया मंगल भवन का नवीनीकरण"

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp

Post navigation

Previous CG IAS ट्रांसफर: कई जिलों के कलेक्टर सहित इन आईएएस अफसरों का तबादला, कुणाल दुदावत होंगे कोरबा जिले के नए कलेक्टर
Next छत्तीसगढ़: ‘सत्यमेव जयते’ का पोस्टर लेकर सदन में पहुंचे कांग्रेस विधायक, नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में किया प्रवेश; हुए निलंबित

Related Stories

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • Blog
  • Chhattisgarh
  • Korba

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत

March 28, 2026
कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • Chhattisgarh
  • Korba

कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!

March 28, 2026
कोरबा: कार-टैंकर भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल; सूरजपुर से इलाज के लिए आया था परिवार
  • Korba

कोरबा: कार-टैंकर भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल; सूरजपुर से इलाज के लिए आया था परिवार

December 20, 2025

Recent Posts

  • CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • ‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी
  • छत्तीसगढ़: सीएएफ जवान को साथी जवान ने मारी गोली, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on KORBA BREAKING: कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत तीन की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

You may have missed

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • Blog
  • Chhattisgarh
  • Korba

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत

March 28, 2026
‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • Chhattisgarh

‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 

March 28, 2026
कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • Chhattisgarh
  • Korba

कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!

March 28, 2026
दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी
  • Blog

दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी

December 23, 2025
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.