Skip to content

  • Bilaspur
  • Korba
  • Raigarh
  • Janjgir Champa
  • Chhattisgarh
  • Desh Videsh
  • Sports
Watch Online
  • Home
  • Raigarh
  • रायगढ़: कोयला खदान का विरोध, 14 गांव के ग्रामीण धरने पर बैठे; जनसुनवाई निरस्त करने की मांग पर अड़े
  • Raigarh

रायगढ़: कोयला खदान का विरोध, 14 गांव के ग्रामीण धरने पर बैठे; जनसुनवाई निरस्त करने की मांग पर अड़े

thenispaksh December 7, 2025

रायगढ़। जिले के तमनार ब्लॉक में प्रस्तावित गारे-पेलमा कोल ब्लॉक सेक्टर-1 की जनसुनवाई का ग्रामीणों ने विरोध किया हैं। पिछले 2 दिनों से ग्रामीण जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। इस आंदोलन में तकरीबन 14 गांव के ग्रामीण शामिल हैं।

तमनार ब्लॉक में जिंदल पावर लिमिटेड को आबंटित कोयला खदान की जनसुनवाई 8 दिसंबर को धौराभांठा मैदान में होनी है। जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है और वे नहीं चाहते कि कोई भी कंपनी या कोयला खदान इस क्षेत्र में खुले।

कोल का विरोध करने के लिए 14 गांव के ग्रामीण स्कूल में मैदान में बैठे हुए - Dainik Bhaskar

कोल का विरोध करने के लिए 14 गांव के ग्रामीण स्कूल में मैदान में बैठे हुए

प्रदूषण, सड़क हादसे की वजह से विरोध

6 दिसंबर की शाम से 14 गांव के ग्रामीण धौराभांठा स्कूल मैदान में आंदोलन पर बैठ गए। इसमें झरना, आमगांव, कोसमपाली, पतरापाली, जांजगीर, गोढ़ी, कसडोल, महलोई, सरसमाल समेत कई गांव के लोग शामिल हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि तमनार और आसपास के क्षेत्र पहले से ही कंपनियों की वजह से प्रदूषित हो चुके हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ते जा रही है।

यही नहीं जल-जंगल और जमीन तेजी से नष्ट हो रहे हैं। ऐसे में उनका कहना है कि वे किसी भी हाल में अपनी जमीन पर नहीं देंगे और क्षेत्र में नए कोयला खदान का हर हाल में विरोध करेंगे।

पहले भी कर चुके आंदोलन 

इससे पहले भी ग्रामीणों ने इस कोल ब्लॉक को लेकर विरोध किया था। रैली निकाल कर जमकर विरोध जताया था। जिसके बाद प्रशासन को जनसुनवाई को स्थगित करना पड़ा था।

वहीं अब इसके लिए फिर से तारीख तय हो गई है। ऐसे में ग्रामीणों ने अपना आंदोलन शुरू कर दिया है।

कड़ाके की ठंड में रात यहीं बिता रहे ग्रामीण

आंदोलनकारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि करीब 14 गांव के ग्रामीण अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। आंदोलन के शुरू होने के बाद से सभी स्कूल मैदान में हैं और यहीं इनका खाना बन रहा है।

साथ ही रात में इस कड़ाके की ठंड में भी ग्रामीण यहां आंदोलन में बैठे हुए हैं। कोई नहीं चाहता कि अब नया कोल ब्लाॅक आए। इसलिए ग्रामीण जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Share the post "रायगढ़: कोयला खदान का विरोध, 14 गांव के ग्रामीण धरने पर बैठे; जनसुनवाई निरस्त करने की मांग पर अड़े"

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़: नए बजट की तैयारी शुरू, वित्त विभाग ने सभी विभागों से मांगी योजनाओं की क्रियान्वयन रिपोर्ट, 24 दिसंबर तक तैयार होगा बजट
Next बालको में ‘उत्कृष्ट उत्पादन सम्मान’ समारोह का आयोजन, 528 कर्मचारी हुए सम्मानित

Related Stories

रायगढ़: आरपीएफ जवान ने हेड कॉन्स्टेबल को मारी गोली…मौत, सिर पर 4 राउंड फायरिंग; आरपीएफ पोस्ट में ड्यूटी के दौरान विवाद में हत्या
  • Raigarh

रायगढ़: आरपीएफ जवान ने हेड कॉन्स्टेबल को मारी गोली…मौत, सिर पर 4 राउंड फायरिंग; आरपीएफ पोस्ट में ड्यूटी के दौरान विवाद में हत्या

December 3, 2025

Recent Posts

  • CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • ‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी
  • छत्तीसगढ़: सीएएफ जवान को साथी जवान ने मारी गोली, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on KORBA BREAKING: कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत तीन की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

You may have missed

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • Blog
  • Chhattisgarh
  • Korba

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत

March 28, 2026
‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • Chhattisgarh

‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 

March 28, 2026
कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • Chhattisgarh
  • Korba

कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!

March 28, 2026
दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी
  • Blog

दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी

December 23, 2025
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.