Skip to content

  • Bilaspur
  • Korba
  • Raigarh
  • Janjgir Champa
  • Chhattisgarh
  • Desh Videsh
  • Sports
Watch Online
  • Home
  • Korba
  • कोरबा: दुकान के पूर्व-स्टाफ ने व्यापारी की कार में लगाई आग, पुरानी रंजिश में वारदात, पेट्रोल डालकर फूंकी गाड़ी; 2 गिरफ्तार
  • Korba

कोरबा: दुकान के पूर्व-स्टाफ ने व्यापारी की कार में लगाई आग, पुरानी रंजिश में वारदात, पेट्रोल डालकर फूंकी गाड़ी; 2 गिरफ्तार

thenispaksh December 17, 2025

Screenshot

कोरबा। कोरबा के दर्री मुख्य मार्ग पर बदमाशों ने एक व्यापारी की कार को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 16 दिसंबर की रात तीन बदमाश लड़के गाली गलौज किए फिर कार में पेट्रोल डालकर माचिस मार दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया है। जांच में सामने आया कि यह घटना आशीष अग्रवाल की दुकान में पहले काम करने वाले युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया है। दुकान संचालक के साथ उनका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

डिब्बे से पेट्रोल निकालकर कार पर छिड़का

पुलिस के मुताबिक, यह घटना व्यापारी के घर के बाहर खड़ी कार के साथ हुई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बताया गया कि दर्री मुख्य मार्ग पर आशीष अग्रवाल की थोक राशन की दुकान है। 16 दिसंबर को दुकान बंद होने के कारण उन्होंने अपनी कार दुकान के बाहर खड़ी की थी। देर रात तीन युवक पैदल आए, उनमें से एक ने डिब्बे से पेट्रोल निकालकर कार पर छिड़का और माचिस से आग लगाकर फरार हो गए।

2 गिरफ्तार, 1 आरोपी की तलाश जारी

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रामसागर पारा निवासी शिव बंजारे उर्फ दिल्ली (24 साल) और चंदन गोंड (23 साल) को गिरफ्तार किया है। वहीं, संतोष केवट उर्फ मोटू की तलाश जारी है।

फुटेज में युवक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दुकान संचालक को धमकाते भी नजर आए हैं। पकड़े गए चंदन गोड को आदतन अपराधी बताया गया है, जो पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है और कुछ माह पहले ही मुंबई से कोरबा आया था।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने पुष्टि की है कि इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है और एक की तलाश जारी है।



Share the post "कोरबा: दुकान के पूर्व-स्टाफ ने व्यापारी की कार में लगाई आग, पुरानी रंजिश में वारदात, पेट्रोल डालकर फूंकी गाड़ी; 2 गिरफ्तार"

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़: ‘सत्यमेव जयते’ का पोस्टर लेकर सदन में पहुंचे कांग्रेस विधायक, नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में किया प्रवेश; हुए निलंबित
Next छत्तीसगढ़: वोटर लिस्ट से साढ़े 27लाख नाम कटने की तैयारी, प्रदेश का हर 8वां वोटर होगा बाहर

Related Stories

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • Blog
  • Chhattisgarh
  • Korba

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत

March 28, 2026
कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • Chhattisgarh
  • Korba

कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!

March 28, 2026
कोरबा: कार-टैंकर भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल; सूरजपुर से इलाज के लिए आया था परिवार
  • Korba

कोरबा: कार-टैंकर भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल; सूरजपुर से इलाज के लिए आया था परिवार

December 20, 2025

Recent Posts

  • CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • ‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी
  • छत्तीसगढ़: सीएएफ जवान को साथी जवान ने मारी गोली, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on KORBA BREAKING: कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत तीन की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

You may have missed

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • Blog
  • Chhattisgarh
  • Korba

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत

March 28, 2026
‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • Chhattisgarh

‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 

March 28, 2026
कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • Chhattisgarh
  • Korba

कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!

March 28, 2026
दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी
  • Blog

दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी

December 23, 2025
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.