Skip to content

  • Bilaspur
  • Korba
  • Raigarh
  • Janjgir Champa
  • Chhattisgarh
  • Desh Videsh
  • Sports
Watch Online
  • Home
  • Korba
  • कोरबा: पति ने पत्नी के सिर पर किया हथौड़े से हमला, मारपीट से तंग आकर बेटी ने भी खा ली दवा
  • Korba

कोरबा: पति ने पत्नी के सिर पर किया हथौड़े से हमला, मारपीट से तंग आकर बेटी ने भी खा ली दवा

thenispaksh December 2, 2025

Screenshot

कोरबा । कोरबा में पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। इस घटना के बाद बड़ी बेटी ने भी दवा खा ली। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा का है।

जानकारी के अनुसार, राइमंड प्रकाश जांगड़े का विवाह करीब 20 साल पहले बेंदरकोना निवासी कविता बाई जांगड़े (38) से हुआ था। राइमंड खेती-किसानी कर पत्नी और चार बच्चों का पालन-पोषण करता था, लेकिन वह नशे का आदी हो गया था।

वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और अक्सर इसी बात को लेकर विवाद करता था। शनिवार शाम को राइमंड नशे की हालत में घर पहुंचा। घर पहुंचते ही उसने पीछे से पत्नी कविता बाई के सिर पर लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया।

महिला को बिलासपुर रेफर किया गया

हमले से कविता बाई के सिर से खून बहने लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के समय मौके पर मौजूद दो बेटियां और एक बेटा बुरी तरह घबरा गए। पिता उन तक पहुंच पाता, इससे पहले ही बच्चे अपनी जान बचाकर पास के परिजनों के घर पहुंच गए।

गंभीर रूप से घायल कविता बाई को अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। अस्पताल चौकी प्रभारी विश्वनारायण चौहान अपनी टीम के साथ आपातकालीन कक्ष पहुंचे और पीड़िता कविता बाई का बयान दर्ज किया।

मारपीट से तंग आकर बेटी ने दवा खा ली

पत्नी पर हथौड़े से हमला करने के बाद भी राइमंड का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने अपनी दोनों बेटियों को अपने पास रखी कुछ गोलियां (दवा) दीं और कहा कि अगर वे उसकी बेटियां हैं, तो उन्हें खा लें। पिता के रोज-रोज के विवाद और मारपीट से तंग आकर बड़ी बेटी ने वह दवा खा ली। इससे उसकी भी तबीयत बिगड़ गई, जिसका उपचार अस्पताल में किया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पति राइमंड प्रकाश जांगड़े पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। उसे अपने साथियों के साथ चचेरे भाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह चार साल बाद जेल से रिहा हुआ था। विवाहिता के परिजनों ने भी उसके खिलाफ पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Share the post "कोरबा: पति ने पत्नी के सिर पर किया हथौड़े से हमला, मारपीट से तंग आकर बेटी ने भी खा ली दवा"

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp

Post navigation

Previous साय कैबिनेट की बैठक कल, कई विषयों पर होगी चर्चा, वित्त-कृषि-ऊर्जा और उद्योग विभागों के एजेंडा किए जाएंगे पेश
Next बालको ने ‘आरोग्य’ परियोजना के अंतर्गत युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Related Stories

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • Blog
  • Chhattisgarh
  • Korba

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत

March 28, 2026
कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • Chhattisgarh
  • Korba

कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!

March 28, 2026
कोरबा: कार-टैंकर भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल; सूरजपुर से इलाज के लिए आया था परिवार
  • Korba

कोरबा: कार-टैंकर भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल; सूरजपुर से इलाज के लिए आया था परिवार

December 20, 2025

Recent Posts

  • CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • ‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी
  • छत्तीसगढ़: सीएएफ जवान को साथी जवान ने मारी गोली, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on KORBA BREAKING: कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत तीन की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

You may have missed

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • Blog
  • Chhattisgarh
  • Korba

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत

March 28, 2026
‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • Chhattisgarh

‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 

March 28, 2026
कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • Chhattisgarh
  • Korba

कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!

March 28, 2026
दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी
  • Blog

दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी

December 23, 2025
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.