Skip to content

  • Bilaspur
  • Korba
  • Raigarh
  • Janjgir Champa
  • Chhattisgarh
  • Desh Videsh
  • Sports
Watch Online
  • Home
  • Sports
  • IND vs SA Playing-11: वनडे सीरीज का फैसला आज, भारत की नजर RO-KO पर, यशस्वी समेत युवाओं के सामने बड़ा इम्तिहान
  • Sports

IND vs SA Playing-11: वनडे सीरीज का फैसला आज, भारत की नजर RO-KO पर, यशस्वी समेत युवाओं के सामने बड़ा इम्तिहान

thenispaksh December 6, 2025

विशाखापत्तनम। विशाखापत्तनम में शनिवार को होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारत की नजर सिर्फ एक चीज पर होगी सीरीज जीतना और लगातार आलोचनाओं पर विराम लगाना। भारत को उम्मीद है कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर बड़े मैच वाला प्रदर्शन करेंगे और टीम को जीत की राह दिखाएंगे। सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है और दक्षिण अफ्रीका पहले ही टेस्ट सीरीज जीत चुकी है, ऐसे में भारतीय टीम पर दबाव और अधिक बढ़ गया है। मैच दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा, जबकि टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर एक बजे होगा

रोहित-कोहली अनुभव का सबसे बड़ा सहारा
भारतीय टीम इस समय दो अनुभवी दिग्गजों, विराट कोहली और रोहित शर्मा के दम पर आगे बढ़ रही है। दोनों खिलाड़ियों ने हाल के मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। कोहली ने अपनी पिछली तीन पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। वहीं, रोहित शर्मा ने भी चार पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक बनाए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों से एक बार फिर मैच जिताऊ प्रदर्शन की उम्मीद होगी क्योंकि ऐसे निर्णायक मुकाबलों में उनका अनुभव भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

युवा बल्लेबाजों पर दबाव, जायसवाल पर बड़ी नजर
ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछल मैच में शानदार शतक लगाया था, जिससे टीम को मजबूती मिली, लेकिन युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अभी भी लय नहीं पकड़ पाए हैं। जायसवाल की सबसे बड़ी चुनौती लेफ्ट-आर्म फास्ट बॉलर्स के खिलाफ कमजोरी है। वह अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में 30 बार लेफ्ट-आर्म गेंदबाजों का शिकार हुए हैं। वेस्टइंडीज के जेडन सील्स से शुरू हुई यह समस्या अब दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन और नांद्रे बर्गर के सामने और बढ़ गई है। यदि इस मैच में भी प्रदर्शन बेहतर नहीं हुआ, तो भारतीय टीम प्रबंधन को गायकवाड़ को ओपनिंग के लिए भेजने पर विचार करना पड़ सकता है।

पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड भारत के पक्ष में
विशाखापत्तनम का मैदान बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां भारत ने अब तक खेले गए 10 वनडे मैचों में से सात जीते हैं। हालांकि, पिछली बार यहां भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। ओस यहां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और टॉस जीतना मैच का बड़ा फैक्टर बन सकता है। मज़ेदार बात यह है कि भारत पिछले 20 वनडे मैचों से टॉस नहीं जीत पाया है, जिसका असर रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में साफ दिखा।

टीम संयोजन में बदलाव की संभावना
भारत अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है। वॉशिंगटन सुंदर को आराम देकर उनकी जगह तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है। तिलक मध्यक्रम को मजबूती देने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग का विकल्प भी देते हैं। ऋषभ पंत भी एक विकल्प हैं, लेकिन टीम बैलेंस देखते हुए तिलक का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

गेंदबाजों से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद
अर्शदीप सिंह ने नए बॉल के साथ प्रभावशाली गेंदबाजी की है। अब उम्मीद है कि प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणाभी लय में लौटेंगे और टीम को जरूरी ब्रेकथ्रू दिलाएंगे। हालांकि, प्रसिद्ध कृष्णा पिछले मैच में फॉर्म में नहीं दिखे थे। ऐसे में टीम नीतीश के रूप में ऑलराउंडर खिला सकती है। हालांकि, गंभीर ज्यादा बदलाव के पक्ष में नहीं होंगे और प्रसिद्ध पर एक बार फिर भरोसा जताया जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका भी जीत के इरादे से उतरेगा
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका का लक्ष्य भी साफ है, टेस्ट के बाद अब वनडे सीरीज भी जीतना। हालांकि टीम नांद्रे बर्गर और टोनी डी जॉर्जी की फिटनेस को लेकर चिंतित है। दोनों दूसरे वनडे में चोटिल हो गए थे और उनके अगले मुकाबले में खेलने को लेकर संशय है। 

संभावित प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, रेयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: केएल राहुल (कप्तान/विकेट कीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जॉर्जी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को यानसेन, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रेयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन।

Share the post "IND vs SA Playing-11: वनडे सीरीज का फैसला आज, भारत की नजर RO-KO पर, यशस्वी समेत युवाओं के सामने बड़ा इम्तिहान"

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp

Post navigation

Previous वेदांता एल्युमिनियम का बड़ा सामाजिक कदम, 4,000 घंटे का संकल्प, लाखों चेहरे पर मुस्कान
Next छत्तीसगढ़: टोकन नहीं मिलने पर किसान ने ब्लेड से काटा गला, हालत-गंभीर;  रायपुर रेफर

Related Stories

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, गिल-जितेश बाहर; ईशान और रिंकू की वापसी
  • Sports

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, गिल-जितेश बाहर; ईशान और रिंकू की वापसी

December 20, 2025
टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को घोषित होगी भारतीय टीम, मुंबई में होगी चयन समिति की बैठक
  • Sports

टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को घोषित होगी भारतीय टीम, मुंबई में होगी चयन समिति की बैठक

December 19, 2025
भारत-द.अफ्रीका के बीच पांचवें टी20 में कोहरा डालेगा खलल? अहमदाबाद में कैसा है मौसम का हाल
  • Sports

भारत-द.अफ्रीका के बीच पांचवें टी20 में कोहरा डालेगा खलल? अहमदाबाद में कैसा है मौसम का हाल

December 19, 2025

Recent Posts

  • CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • ‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी
  • छत्तीसगढ़: सीएएफ जवान को साथी जवान ने मारी गोली, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on KORBA BREAKING: कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत तीन की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

You may have missed

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • Blog
  • Chhattisgarh
  • Korba

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत

March 28, 2026
‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • Chhattisgarh

‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 

March 28, 2026
कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • Chhattisgarh
  • Korba

कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!

March 28, 2026
दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी
  • Blog

दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी

December 23, 2025
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.