Skip to content

  • Bilaspur
  • Korba
  • Raigarh
  • Janjgir Champa
  • Chhattisgarh
  • Desh Videsh
  • Sports
Watch Online
  • Home
  • Korba
  • कोरबा: तलवार से केक काट रहे थे नाबालिग, हेलीपैड पर मनाया जा रहा था जन्मदिन का जश्न, पुलिस ने पकड़ा
  • Korba

कोरबा: तलवार से केक काट रहे थे नाबालिग, हेलीपैड पर मनाया जा रहा था जन्मदिन का जश्न, पुलिस ने पकड़ा

The Nispaksh News December 19, 2025

कोरबा। शहर के हेलीपैड पर गुरुवार देर रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान युवक और नाबालिग तलवार से केक काटते पकड़े गए। स्कॉर्पियो और अर्टिगा में चल रही इस पार्टी में 8-9 लोग शामिल थे, जिनमें कुछ नाबालिग लड़के-लड़कियां भी थीं। सभी ने स्कॉर्पियो पर केक रखकर तलवार से काटा और जश्न मनाया।

केक काटने के बाद सभी नाचने-गाने लगे और एक-दूसरे पर केक लगाने लगे। इसी दौरान मानिकपुर चौकी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें देखा और मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। तलवार को अर्टिगा कार के पीछे छिपा दिया गया और युवतियां स्कॉर्पियो में बैठ गईं।

3 फीट की तलवार बरामद

पुलिस ने अर्टिगा की तलाशी ली, जिसमें 3 फीट की धारदार तलवार बरामद हुई। पुलिस सभी को मानिकपुर चौकी ले आई और पूछताछ शुरू की। पता चला कि युवक और कुछ नाबालिग जांजगीर-चांपा जिले के चांपा से आए थे। उनमें से एक नाबालिग का जन्मदिन था।

ड्राइवर ने ऊंची पहुंच का दावा किया

कोरबा में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से उसकी जान-पहचान थी, जिसके साथ मिलकर वे जन्मदिन मना रहे थे। पूछताछ के दौरान एक वाहन के ड्राइवर ने अपनी ऊंची पहुंच और राजनीतिक नेताओं से पहचान होने का दावा किया।

परिजनों को बुलाया गया पुलिस चौकी

कोरबा की रहने वाली नाबालिग लड़कियों के परिजनों से मानिकपुर चौकी पुलिस ने संपर्क किया। उनके परिजनों को चौकी बुलाया गया और नाबालिगों को उनके हवाले कर दिया गया। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि इस मामले में युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

वाहन पर चालानी कार्रवाई करते हुए तलवार जब्त कर ली गई है। बाल कल्याण समिति के सदस्य मनोज ठाकुर ने कहा कि परिजनों की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर ध्यान देने की अपील की।

Share the post "कोरबा: तलवार से केक काट रहे थे नाबालिग, हेलीपैड पर मनाया जा रहा था जन्मदिन का जश्न, पुलिस ने पकड़ा"

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp

Post navigation

Previous टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को घोषित होगी भारतीय टीम, मुंबई में होगी चयन समिति की बैठक
Next टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, गिल-जितेश बाहर; ईशान और रिंकू की वापसी

Related Stories

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • Blog
  • Chhattisgarh
  • Korba

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत

March 28, 2026
कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • Chhattisgarh
  • Korba

कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!

March 28, 2026
कोरबा: कार-टैंकर भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल; सूरजपुर से इलाज के लिए आया था परिवार
  • Korba

कोरबा: कार-टैंकर भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल; सूरजपुर से इलाज के लिए आया था परिवार

December 20, 2025

Recent Posts

  • CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • ‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी
  • छत्तीसगढ़: सीएएफ जवान को साथी जवान ने मारी गोली, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on KORBA BREAKING: कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत तीन की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

You may have missed

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • Blog
  • Chhattisgarh
  • Korba

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत

March 28, 2026
‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • Chhattisgarh

‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 

March 28, 2026
कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • Chhattisgarh
  • Korba

कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!

March 28, 2026
दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी
  • Blog

दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी

December 23, 2025
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.