Skip to content

  • Bilaspur
  • Korba
  • Raigarh
  • Janjgir Champa
  • Chhattisgarh
  • Desh Videsh
  • Sports
Watch Online
  • Home
  • Korba
  • कोरबा: कार-टैंकर भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल; सूरजपुर से इलाज के लिए आया था परिवार
  • Korba

कोरबा: कार-टैंकर भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल; सूरजपुर से इलाज के लिए आया था परिवार

The Nispaksh News December 20, 2025

कोरबा। जिले के तानाखार मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक अल्टो कार और डीजल टैंकर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

अल्टो कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो सभी सूरजपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। कार में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। ये सभी सूरजपुर से बिलासपुर इलाज कराने जा रहे थे, तभी तानाखार के पास उनकी कार की सामने से आ रहे डीजल टैंकर से टक्कर हो गई।

घटनास्थल पर ही तोड़ा दम

हादसे में कार सवार जुगनू खान (36 साल), निवासी सूरजपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।

घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर किया जा सकता है।

हादसे में घायल महिला का इलाज जारी। - Dainik Bhaskar

हादसे में घायल महिला का इलाज जारी।

आधे घंटे तक सड़क पर लगा रहा जाम

घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग आधे घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार देखी गई।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ही वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मृतक वाहन में ही फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

 - Dainik Bhaskar

इलाज कराने जा रहा था परिवार

कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि कार और डीजल टैंकर में टक्कर हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और चार घायल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कार पर सवार परिवार इलाज कराने जा रहा था।

Share the post "कोरबा: कार-टैंकर भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल; सूरजपुर से इलाज के लिए आया था परिवार"

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp

Post navigation

Previous टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, गिल-जितेश बाहर; ईशान और रिंकू की वापसी
Next अहमदाबाद में रनवे से टकराया विमान, डायवर्ट होकर इंदौर आया, बाद में फ्लाइट निरस्त

Related Stories

कोरबा: मंदाकिनी के हाथों तुलसी TVS में NTORQ 150 का भव्य आगाज़, उमड़ा जनसैलाब
  • Korba

कोरबा: मंदाकिनी के हाथों तुलसी TVS में NTORQ 150 का भव्य आगाज़, उमड़ा जनसैलाब

April 20, 2026
CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • Blog
  • Chhattisgarh
  • Korba

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत

March 28, 2026
कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • Chhattisgarh
  • Korba

कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!

March 28, 2026

Recent Posts

  • कोरबा: मंदाकिनी के हाथों तुलसी TVS में NTORQ 150 का भव्य आगाज़, उमड़ा जनसैलाब
  • CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • ‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on KORBA BREAKING: कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत तीन की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

You may have missed

कोरबा: मंदाकिनी के हाथों तुलसी TVS में NTORQ 150 का भव्य आगाज़, उमड़ा जनसैलाब
  • Korba

कोरबा: मंदाकिनी के हाथों तुलसी TVS में NTORQ 150 का भव्य आगाज़, उमड़ा जनसैलाब

April 20, 2026
CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • Blog
  • Chhattisgarh
  • Korba

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत

March 28, 2026
‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • Chhattisgarh

‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 

March 28, 2026
कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • Chhattisgarh
  • Korba

कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!

March 28, 2026
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.