Skip to content

  • Bilaspur
  • Korba
  • Raigarh
  • Janjgir Champa
  • Chhattisgarh
  • Desh Videsh
  • Sports
Watch Online
  • Home
  • Bilaspur
  • बिलासपुर: SIR सर्वे के दौरान बेहोश हुई BLO, अस्पताल में भर्ती; विभागीय-निर्वाचन काम से परेशान थीं सुपरवाइजर
  • Bilaspur

बिलासपुर: SIR सर्वे के दौरान बेहोश हुई BLO, अस्पताल में भर्ती; विभागीय-निर्वाचन काम से परेशान थीं सुपरवाइजर

thenispaksh December 1, 2025

बिलासपुर। प्रदेश भर में मतदाता पुनरीक्षण (SIR) सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। इसके चलते इस काम में लगे अधिकारी-कर्मचारियों पर काम का दबाव भी बढ़ गया है। रविवार अवकाश के दिन भी BLO स्कूलों में ड्यूटी करते नजर आए। इस दौरान तारबाहर स्कूल में एक महिला अधिकारी (सुपरवाइजर) बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें शिक्षकों व कर्मचारियों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि निर्वाचन और विभागीय काम के दबाव में उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था, जिसके चलते ये हादसा हुआ।

दरअसल, चुनाव आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही इस काम में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को शत-प्रतिशत सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। उनकी मॉनिटिरिंग के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इस काम में लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। इसके चलते पुनरीक्षण के काम में लगे शिक्षक सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मानसिक तनाव में आ गए हैं।

बेटी ने कहा- निर्वाचन और विभागीय काम के दवाब में परेशान थीं मां। - Dainik Bhaskar

बेटी ने कहा- निर्वाचन और विभागीय काम के दवाब में परेशान थीं मां।

स्कूल में बेहोश हो गईं सुपरवाजर

 घटना तारबाहर पानी टंकी स्थित दुर्गा पंडाल के पास शासकीय स्कूल की है। यहां रविवार को 10 BLO ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ सुपरवाइजर ई गीता कृष्णन बेहोश होकर गिर गईं। वहां मौजूद शिक्षक सहित कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद घटना की जानकारी अफसरों व उनके परिजन को दी गई।

विभागीय और निर्वाचन ड्यूटी के चलते तनाव

 उनके साथ काम कर रही एक महिला कर्मचारी ने बताया कि लगातार काम की वजह से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। विभागीय काम के साथ-साथ निर्वाचन के काम के चलते ऐसी स्थिति बनी है। उनकी बेटी ने बताया कि लगातार काम के चलते उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई। अभी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अभी स्थिति सामान्य है।

संभागीय कमिश्नर और कलेक्टर ने रविवार को अवकाश के दिन किया निरीक्षण। - Dainik Bhaskar

संभागीय कमिश्नर और कलेक्टर ने रविवार को अवकाश के दिन किया निरीक्षण।

कमिश्नर और कलेक्टर ने SIR का लिया जायजा 

संभागीय कमिश्नर सुनील जैन और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने रविवार को संयुक्त रूप से दौरा कर मत मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य का फील्ड स्तर पर जायजा लिया। उन्होंने बिलासपुर विधानसभा के साथ ही बेलतरा विधानसभा और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य के प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने BLO के कार्यों की मौके पर समीक्षा की और उन्हें जरूरी मार्गदर्शन भी दिया। कमिश्नर जैन ने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के गोंडपारा के अलावा बंधवापारा, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बिरकोना और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हिर्री पहुंचकर BLO के कार्यों को देखा।

कमिश्नर ने सराहना कर बढ़ाया हौसला 

इस दौरान कमिश्नर सुनील जैन ने कुछ BLO से अपने समक्ष गणना पत्रक का डिजिटाइज़ भी कराया। हिर्री की BLO और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता मरकाम ने तत्परता पूर्वक महज एक मिनट में डिजिटीकरण करके अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया। इस पर जैन ने उनके काम की सराहना की कर हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अभियान के अगले चरण में लोगों को दावा आपत्ति का मौका भी मिलेगा। कलेक्टर ने बीएलओ से उनकी समस्याएं भी सुनी और निराकरण किया। उन्होंने कहा कि अब पूरा ध्यान बचे हुए मतदाताओं पर फोकस करें। एक भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित नहीं होने चाहिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी, एसडीम मनीष साहू, आकांक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार गरिमा ठाकुर सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

राजनीतिक दल के BLA मतदाता पुनरीक्षण में नहीं ले रहे रुचि। - Dainik Bhaskar

राजनीतिक दल के BLA मतदाता पुनरीक्षण में नहीं ले रहे रुचि।

राजनीतिक दल के BLA नहीं ले रहे रूचि

 कमिश्नर और कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान शहर के गोंडपारा इलाके में पदयात्रा भी किया। साथ ही उन्होंने लोगों को इस अभियान के संबंध में जागरूक भी किया। कुछ बचे हुए मतदाताओं के घर पहुंचकर उन्हें जल्द गणना पत्रक भरकर जमा करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि इस अभियान में राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त BLA रुचि नहीं दिखा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एक भी BLA नहीं मिले। कमिश्नर जैन ने कहा कि BLO उन्हें उपस्थिति के लिए लिखित में सूचना दें।

Share the post "बिलासपुर: SIR सर्वे के दौरान बेहोश हुई BLO, अस्पताल में भर्ती; विभागीय-निर्वाचन काम से परेशान थीं सुपरवाइजर"

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp

Post navigation

Previous कोरबा: बाहरवाली के चक्कर में पति ने की पत्नी और मासूम बेटी के साथ मारपीट; अपराध दर्ज
Next सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को दिया बड़ा आदेश, कहा- ‘पहले डिजिटल अरेस्ट मामलों की जांच करें’

Recent Posts

  • CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • ‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी
  • छत्तीसगढ़: सीएएफ जवान को साथी जवान ने मारी गोली, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on KORBA BREAKING: कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत तीन की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

You may have missed

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत
  • Blog
  • Chhattisgarh
  • Korba

CORRUPTION : नगरीय प्रशासन के नियमों की उड़ रही धज्जिया, GEM बना भ्रष्टाचार का जरिया… नगर निगम कमिश्नर से लेकर डीएम, सीएम तक शिकायत

March 28, 2026
‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 
  • Chhattisgarh

‘विकसित भारत’ के खेल विजन पर जोर: रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ बना ट्राइबल गेम्स का केंद्र 

March 28, 2026
कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!
  • Chhattisgarh
  • Korba

कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर ….!

March 28, 2026
दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी
  • Blog

दिनदहाड़े BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या,जिले भर में सनसनी

December 23, 2025
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.